छ्त्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी रायपुर अपराध का गढ़ बन चुकी है। लूट, चाकूबाजी, हत्या, चोरी, बलत्कार की घटनायें प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। कल रात ही राजधानी में ही सरेआम अपराधियों के दो गुट में गैंगवार हुआ, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू चलाया गया। राजधानी के एक ही इन्द्रप्रस्थ नगर में घर में घुसकर चार बदमाशों ने दो भाइयो के उपर में आत्मघाती प्रहार किया। लगातार इस प्रकार की घटनाये हो रही हैं और पुलिस मौन है। कमिश्नरेट लागू कर दिया, लेकिन कोई भी प्रभाव अपराधियों पर पड़ते नहीं दिख रहा है। सत्तारूढ़ दल के नेता पुलिस के कालर पकड़ रहे हैं। टीआई के कालर पकड़ रहे हैं। सिपाहियों के साथ गाली-गलौज की जा रही है। वर्दी उतरवाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस का मनोबल टुटा हुआ है और यही कारण है कि राजधानी में अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं और लगातार कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बद्दतर होते जा रही है।