Bangladeshi couple arrested in Raipur: पुलिस ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 16 साल से अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी धरमनगर स्थित किराये के मकान में रह रहे थे। आरोपियों ने फर्जी मार्कशीट, फर्जी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज बना रखे थे। मामला टिकरापारा क्षेत्र का है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। पुलिस अन्य लोगों से आरोपियों के संबंध में जांच पड़ताल कर रही है।