फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का 23वां दिन, केलो नदी में उतरकर जल सत्याग्रह से सरकार को संदेश

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अडिग हैं। आंदोलन के 23वें दिन रायगढ़ जिला मुख्यालय में एनएचएम कर्मचारी जीवनदायिनी कहे जाने वाली केलो नदी में उतरकर जल सत्याग्रह करके अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी सैकड़ो की संख्या में आज खर्राघाट में स्थित केलो नदी पहुंचकर जल सत्याग्रह करके आंदोलन कर रही है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के अलावा किसी प्रकार की अनहोनी घटना को देखते हुए खोताखोरों की टीम भी मौके पर मौजूद है। एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 अगस्त से आंदोलनरत हैं, आज आंदोलन का 23वां दिन है। लेकिन इसके बावजूद सरकार के द्वारा अभी तक किसी प्रकार की सार्थक पहल नहीं की गई है। इसलिये अपने मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिये आज हम जल सत्याग्रह कर रहे हैं। इस आंदोलन के माध्यम से वे अपनी बात सरकार के साथ-साथ आम जनता तक पहुंचाना चाह रहे हैं। एनएचएम कर्मचारियों ने यह भी कहा कि हमारी जो जरूरी मांग है उसे सरकार को पूरा करना चाहिए। सरकार के बड़े मंत्री कई बार उनकी मांगों को जायज बताते हुए उनके पक्ष में बयान दिया गया था, लेकिन आज सरकार में आने के बाद उसी सरकार को हमारी मांगे जायज नही लग रही। विदित रहे कि एनएचएम कर्मचारी इन 23 दिनों में अलग-अलग तरीके से आंदोलन करके अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं लेकिन अभी तक एनएचएम कर्मचारियों को कहीं से भी राहत भरी खबर नही मिल सकी है, लिहाजा वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें