कोरिया के बैकुंठपुर में एक 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले में लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। छात्रा के परिजन और बड़ी संख्या में लोगों ने सिटी कोतवाली का घेराव किया। आईसी मार्ट के सामने मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर घटना के विरोध में धरना दिया गया। क्षेत्रीय विधायक भैयालाल राजवाड़े भी सिटी कोतवाली पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। परिजन आईसी मार्ट संचालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।