फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोण्डागांव: नायब तहसीलदार दिनेश सिंह 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कोण्डागांव जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नजूल शाखा में पदस्थ नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को शुक्रवार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई डीएनके कॉलोनी स्थित उनके सरकारी निवास पर की गई, जहां वे शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के रूप में रिश्वत की राशि ले रहे थे। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राधे कृष्ण देवांगन की जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया था। इस संबंध में कार्रवाई करने और जमीन वापस दिलाने के एवज में नायब तहसीलदार ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने पहले 10 हजार रुपए दे दिए थे। शेष 15 हजार की राशि देने के लिए जब वे तहसीलदार के निवास पर पहुंचे, तब एसीबी ने पहले से ही जाल बिछा रखा था। रिश्वत की रकम लेते ही एसीबी की टीम ने दिनेश सिंह ठाकुर को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के निवास की तलाशी शुरू कर दी। दस्तावेजों की जांच और अन्य सबूतों की तलाश अभी जारी है। मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है और एसीबी द्वारा तह तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें