CG Investors Connect Meet: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को शेयर करते हुए निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया। इस दौरान प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ को 15 हजार 184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी मिले। सीएम ने निवेशकों भरोसा दिलाते हुए कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने राज्य में उपलब्ध बेहतर बुनियादी ढांचे, कुशल मानव संसाधन और शांतिपूर्ण माहौल पर भी चर्चा की। इस आशय की जानकारी सीएम ने मंगलवार को दिल्ली से वापसी पर माना एयरपोर्ट रायपुर में दी।