फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कोंडागांव में बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने फूंका पुतला

अनुज कुमार Updated Tue, 23 Dec 2025 08:10 PM IST

बांग्लादेश में लगातार हिंदू समाज के साथ हो रहे अन्याय, हत्या और अत्याचार के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंगदल, कोंडागांव के संयुक्त तत्वावधान में बस स्टैंड परिसर में बांग्लादेश एवं जिहादी आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर नारेबाजी की और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। आयोजन में वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, मंदिरों पर हमले, जबरन पलायन और हत्याओं की घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारत सरकार से इस विषय पर कड़ा रुख अपनाने तथा बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर वहां रहने वाले हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की अपील की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। पुतला दहन के पश्चात उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बंद नहीं होते, तब तक जनआंदोलन जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें