फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सक्ति जिले में ओबीसी कोटे में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन, आरक्षण प्रक्रिया पर सर्व ओबीसी समाज ने जताया विरोध

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सक्ती जिले में आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सक्ती जिले के चार ब्लॉकों सक्ती, जैजैपुर, मालखरौदा और डभरा में कुल 322 ग्राम पंचायतों में से केवल 19 पंचायतों को ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इस फैसले से पिछड़ा वर्ग अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है। सक्ती जिले में सर्व ओबीसी समाज के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर का रुख किया। ओबीसी महासभा, प्रांतीय गबेल समाज छत्तीसगढ़ और चन्द्रनाहू विकास महासमिति के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति, मुख्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए, इस फैसले को जल्द बदलने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें