फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कीचड़ में धान रोपा, बड़े आंदोलन की चेतावनी

जिले के नगर पंचायत जनकपुर के बस स्टैंड में कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में जमे कीचड़ में धान की रोपाई कर अपना आक्रोश जताया। यह प्रदर्शन अंतरराज्यीय बस स्टैंड की बदहाली, जलभराव, गंदगी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन ने लंबे समय से सफाई, जल निकासी और यात्री सुविधाओं की अनदेखी की है।

कीचड़ के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर नगर पंचायत का घेराव व बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें