फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव, सांसद ज्योत्सना महंत भी शामिल हुईं

जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय का व्यापक घेराव किया। इस प्रदर्शन में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी शामिल हुईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को समाप्त करने, किसानों को परेशान करने, अतिक्रमण के नाम पर घरों को तोड़ने की तानाशाही, खोंगापानी में विद्युत कटौती और चिरिमिरी में दूषित पानी से हुई मौतों जैसी समस्याओं के विरोध में आवाज उठाई। घेराव कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कलेक्ट्रेट परिसर को चारों तरफ से बेरिकेटिंग कर सील कर दिया गया था ताकि प्रदर्शनकारी अंदर न जा सकें। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक गुलाब कमरों, पूर्व विधायक विनय जायसवाल और पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव सहित कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें