फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़क पर उतरे कांग्रेसी नेता

Digvijay Singh Updated Wed, 18 Jun 2025 08:39 PM IST

कोंडागांव जिले में शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति के विरोध में 18 जून को जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से शुरू हुई रैली जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंची, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन की खास बात यह रही कि पहली बार कोंडागांव जिले के तीन बड़े कांग्रेसी नेता – पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम एक साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इन नेताओं ने इस नीति को शिक्षकों के साथ अन्याय बताया और कहा कि राज्य सरकार की यह योजना शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। रैली जब रायपुर नाका पहुंची तो वहां लगे पुलिस बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की और तीखा संघर्ष देखने को मिला। कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही, हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए युक्तियुक्तकरण योजना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें