फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव में ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Digvijay Singh Updated Sat, 14 Jun 2025 05:37 PM IST

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसियों का आक्रोश शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कोंडागांव कांग्रेस भवन से कार्यकर्ता रैली की शक्ल में निकलकर मुख्य बस स्टैंड पहुँचे, जहां भाजपा और ईडी का पुतला जलाकर विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सुकमा जिले में कांग्रेस के राजीव भवन को सील करना ईडी की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई है, जो भाजपा के इशारे पर की जा रही है। कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईडी अब एक राजनीतिक हथियार बन चुकी है, जिसका उपयोग विपक्षी दलों को दबाने और डराने के लिए किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान तानाशाही नहीं चलेगी "ईडी गो बैक", "लोकतंत्र की हत्या बंद करो" जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्रवाइयाँ नहीं रुकीं, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर और उग्र आंदोलन करेगी। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बब्बर शेर की तरह संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लोकतंत्र को बचाने के लिए है और यह संघर्ष हर स्तर पर जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें