आज । छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल काफी भावुक नजर आये। उन्होंने कहा कि बेटा जेल में है। उससे मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। मुझे तो छोड़ो, मेरे परिवार, रिश्तेदार या करीबियों को भी बेटे चैतन्य बघेल से मिलने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कैसे दीवाली मनेगी? छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार के दिन भूपेश बघेल को अपने बेटे से मिलने से रोका गया। यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति और भावना के विपरीत है। भाजपा ने बदले की राजनीति की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह घटना केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना से जुड़ी है। पार्टी ने आरोप लगाया कि चैतन्य बघेल को “फर्जी केस” में फंसाकर जेल भेजा गया है। दीपावली के दिन पिता (भूपेश बघेस) से मिलने की अनुमति नहीं देना राजनीतिक द्वेष और अमानवीयता है।