फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अधिक से अधिक मतदान के लिए सजाए गए पोलिंग बूथ, आदिवासी जनजाति के सामान बढ़ा रहे खूबसूरती

लोकतंत्र का महापर्व छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के माध्यम से मनाया जा रहा है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को मतदान के लिए लुभाने एवं प्रभावित करने की पूरी तैयारी की है, जिससे अधिक से अधिक मतदान हो सके। राज्य में संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आदिवासी संस्कृति, शिक्षा और आधुनिक संस्कृति को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्र को सजाया गया है। ऐसे ही एक संगवारी मतदान केंद्र की तस्वीरे मरवाही से सामने आई है। यहां आदिवासी जनजाति के सभी सामानों को रखकर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया गया है, जो जनजाति परिवार के उपयोग में लाई जाने वाली चीज हैं। साथ ही पर्याप्त व्यवस्था एवं मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें