फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में वारदात, ऑफिस का ताला तोड़ ढाई लाख रुपये चोरी, सुपरवाइजर पर शक, थाने में मामला दर्ज

अनुज कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 09:49 PM IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में यसूजा इंटर प्राईजेस प्रा.लि. का लाॅकर तोड़कर अज्ञात चोर ने 2 लाख 50 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इंचार्ज की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए छबि कुमार यादव ने बताया कि वह यसूजा इंटर प्राईजेस प्रा.लि. हुकराडीपा में इंचार्ज के रूप में काम करता है। 24 जुलाई की रात 10 बजे ऑफिस की अलमारी के लाकर में ड्राइवरों को खर्चा देने के लिये रखे 2 लाख 50 हजार रुपये को रखकर घर चला गया था। अगले दिन 25 जुलाई की सुबह 10 बजे वह पहुंचा तो डाटा एन्ट्री ऑपरेटर ने उसे बताया कि अलमारी का ताला टूटा था और लॉकर में रखे नगदी रकम 2 लाख 50 हजार रुपये नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया। इंचार्ज छवि कुमार यादव ने वहां के सुपरवाइजर संदीप यादव पर शंका जाहिर किया। चूंकि रात में वह नहीं था उसी के द्वारा ऑफिस के पैसे की चोरी किए गए। बहरहाल, यसूजा इंटर प्राइजेस प्रा.लि. के इंचार्ज की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें