शहर के चक्रधर नगर आईटीआई कॉलोनी के पास स्थित गैस वितरण स्थल में गुरुवार की शाम एक पेड़ में आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह गैस से भरे सिलिंडर को हटाया, नहीं तो यहां कोई बड़ी घटना घट सकती थी। मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आईटीआई कॉलोनी के पास स्थित गैस वितरण स्थल पर गुरुवार की शाम 5 बजे उस समय भगदड़ की स्थिति बन गई, जब सिलेंडरों से भरी गाड़ी के बगल में स्थित एक पेड़ में आग लग गई। आग की लपटें इतनी अधिक थी कि दूर से उसे आसानी से देखा जा सकता था। बताया जा रहा है कि गैस वितरण स्थल में काम करने वाले ही कुछ लोग घटना स्थल पर आग सेंक रहे थे, इसी बीच आग की चिंगारी उड़कर सूखे पेड़ पर