फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दल से बिछड़कर बीच बस्ती में पहुंचा गजराज, लोगों में भय का महौल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा में शनिवार की रात अचानक एक हाथी अपने दल से बिछड़कर बस्ती में घुस जाने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। जानकारी के अनुसार, जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों के दल में से एक हाथी अपने दल से बिछड़ कर शनिवार की रात तकरीबन 9 बजे लैलूंगा के बीच बस्ती में हाथी ने दस्तक दी। विशालकाय हाथी के बस्ती में आने से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। हाथी के द्वारा अभी तक किसी तरह की नुकसान या जनहानि की घटना को अंजाम नही दिया गया है। बस्ती में हाथी आने की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए हाथी को वापस जंगल में खदेड़ा, जिसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें