39वें चक्रधर समारोह की शुरूआत शनिवार शाम हुई। फिल्म अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने राधा रास बिहारी पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इससे पहले उन्होंने कहा था कि 'छत्तीसगढ़ बहुत सुंदर है और यहां की संस्कृति भी बहुत समृद्ध है। यहां आकर हमेशा खुशी मिलती है और यहां के लोगों ने मुझे ढेर सारा प्यार दिया है।'