फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में हादसा, गिट्टी से भरी तेज रफ्तार हाईवा पलटी, वाहन के नीचे आने से चालक की गई जान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह गिट्टी से भरी तेज रफ्तार हाईवा पलट जाने की घटना में भारी वाहन के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। वहीं हेल्फर घायल हो गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त घटना धरमजयगढ़-कापू मुख्य में घटित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मड़वाताल घाट पर शुक्रवार की सुबह 9 बजे के आसपास पत्थलगांव की तरफ से गिट्टी लेकर आ रहे हाईवा का चालक घाट के ढलान में अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और फिर हाईवा पलट गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में हाईवा चालक राजाराम परस्ते की भारी वाहन के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं इस घटना में हाईवा का हेल्फर प्रकाश कुमार टेकाम भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय घटी इस घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भारी वाहन के नीचे दबे शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए घायल हेल्फर को भी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें