छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले एडू, बरभौना सिंघनपुर मार्ग पर आज सुबह हाथियों के एक दल आ जाने से सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और इस दौरान ग्रामीण हाथी के नजदीक जाकर फोटो वीडियो बनाते देखे गए। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई।