फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते दिखा हाथियों का दल, वाहनों की लगी कतार; देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की रात हाथियों के एक दल को सड़क पार करते देखा गया, इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हाथियों के इस दल का वीडियो बनाया है। एक दिन पहले ही हाथियों के इस दल में से एक मादा हाथी ने एक शावक को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज अंतर्गत आने वाले टेंडानवापारा मार्ग पर बुधवार की रात हाथियों के एक बड़े दल को सड़क पार करते देखा गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे सभी वाहनों के पहिये थम गए और लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे। कई लोगों ने हाथियों के इस दल का वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें