फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: प्रगतिशील सतनामी समाज के नेतृत्व में थाने का घेराव, जातिगत अपमान के मामले में गिरफ्तारी की मांग

महासमुंद में प्रगतिशील सतनामी समाज के नेतृत्व में आज अजाक थाना का घेराव किया गया। समाज के लोगों द्वारा थाना परिसर में धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की गई। मामला मिडिल स्कूल नरतोरा की शिक्षिका पंच कुमारी योगी के साथ जातिगत अपमान का है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि, आरोपी शिक्षक द्वारिका प्रसाद चंद्राकर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है और शिक्षा विभाग द्वारा निलंबित नहीं किया जा रहा है। मामले में पटेवा पुलिस अपराध क्रमांक 141/25 एसटीएससी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(घ) के तहत कार्रवाई कर रही है। लेकिन सबूतों के अभाव में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे समाज के लोग नाराज है। समाज के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। तहसीलदार, डीएसपी और टीआई सहित कई अधिकारी समाज के प्रतिनिधि मंडल को समझाइश देने में लगे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें