महासमुंद में पुलिस ने किया मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी करने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से 25 नग चोरी के मोटर सायकल और 06 नग सबर्मसिबल पम्प किया गया जब्त। जब्त वाहनों की कीमती 7 लाख रूपये। जिले के अलग-अलग स्थानों से वाहनों की चोरी की घटना को दिए थे अंजाम। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने ब्रिकी के फिराक में घूम रहे आरोपियों को किया गिरफ्तार। पकड़े गए आरोपियों का नाम कुबेर चंद्राकर, प्रीतम चक्रधारी, हितेश कुमार और अशफाक अली। आरोपियों में 03 महासमुंद के तेंदुकोना और 01 कुरूद धमतरी का है निवासी। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत की गई कार्रवाई। एएसपी प्रतिभा पांडेय ने किया मामले का खुलासा।