फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: बालाजी होटल में जुआ खेलते पकड़े गए 17 आरोपी, होटल सील, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद जिले के रायपुर रोड स्थित बालाजी होटल में जुआ खेलते 17 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आज शनिवार को पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। मौके से पुलिस ने सात लाख 64 हजार रुपये नगद जब्त किया है। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली पुलिस ने 23 अक्टूबर की रात करीब 1.30 बजे की गई थी। जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने होटल की तीसरी मंज़िल पर दबिश दी और कई राजनीतिक रसूखदार व्यक्तियों को रंगे हाथों ताश के दांव-पेंच लगाते हुए पकड़ा था। आरोपियों के कब्जे से 19 मोबाइल फोन, 10 मोटर सायकल और 52 पत्तों का ताश सेट बरामद किया था। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद भी सभी जुआरी दूसरे दिन रिहा हो गए, जबकि पांच माह पहले इन्हीं जुआ एक्ट की धाराओं में 20 लोग पिथौरा से जेल गए थे। बता दें कि, बालाजी होटल में लंबे समय से होटल की आड़ में जुआ खेलने का सिलसिला जारी था। शिकायतों के बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर जाल बिछाया और देर रात छापा मारकर सभी को गिरफ्तार किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने बालाजी होटल को आज सील कर दिया है, साथ ही होटल मालिक अजय नायडू के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें