फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में मरीज के पिता ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत निहार का मुख्य मार्ग पर संचालित अस्पताल के संचालक डॉक्टर सुबोध थवाईत के साथ थप्पड़ मारने का मामला सामने है ।इस घटना के बाद डॉक्टर की शिकायत पर मरीज के पिता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे के जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर सुबोध थवाईत शाम के वक्त मरीज को देखने के बाद अपने चेंबर में बैठे हुए थे इस दौरान एक मरीज के परिजन डॉक्टर के पास पहुंचा और आरोप लगने लगा कि उसके बच्चे का टीकाकरण किया गया था इसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और पिछले एक माह से ठीक नहीं हुआ जिसके चलते उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करना पड़ा और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जब इस बात को मासूम मरीज के डॉक्टर के पास रखी इस समय दोनों के बीच तू तू मैं मैं हो गया और विवाद बढ़ गया इस दौरान मासूम बच्चे के पिता ने एक थप्पड़ मार दिया इसके बाद बच्चा में डॉक्टर ने भी उसका हाथ पकड़ा इस घटना का सारा वीडियो दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें सांप तौर पर आप देख सकते हैं कि किस तरह डॉक्टर और मरीज के परिजन के बीच विवाद हो रहा है। बताया जा रहा है कि मासूम मरीज के पिता को डॉक्टर ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उसे उल्टा मरीज को लेकर डराने लगा था जिस पर यह विवाद शुरू हुआ। डॉक्टर सुबोध थवाईत ने इस मामले की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद सिविल लाइन थाना में की गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें