कोरबा जिले में गुरुवार को मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। वार्ड नंबर 12, चिमनीभट्ठा में हर साल की तरह इस बार भी भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी घुस गया। भरी हुई नालियों और सीवर की गंदगी ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जलभराव के कारण लोगों को घरों में खड़े होकर रहना पड़ रहा है, और कई परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।