फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दोस्त को पीटता देख बचाने पहुंचा, फिर उसकी ही हुई जमकर धुनाई, पेचकस से हमले में तीन हुए घायल

कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाजार में पार्किंग एरिया के पास दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक ने गुस्से में आकर पेचकस से हमला कर दिया, जिससे दूसरे पक्ष के युवक को चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायल युवक शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि वह बुधवारी कर रहने वाला है और किसी काम से बुधवारी मार्केट गया हुआ था इस दौरान ओवरब्रिज के पास पार्किंग स्थल में उसके एक 16 वर्षीय नाबालिग दोस्त को कुछ लोग पिटाई कर रहे थे वही बाकी लोग तमास बिन देख रहे थे इस दौरान वह बचाने के लिए जहां पांच लोगों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी और पेचकस से उसे पर हमला कर दिया जहां उसे हाथ गार्डन और गले में चोंटे आई है। मारपीट करने वाले पांच लोग थे मारपीट की इस घटना में रवि विश्वकर्मा और उसका नाबालिक दोस्त के अलावा एक अन्य युवक को भी चोंटे आई है। मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया है। रवि विश्वकर्मा ने इसकी लिखित शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से की है जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच करवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक लाइनमैन का काम करते हैं उनके पास पेचकस पलास और विद्युत तार गाड़ी में था ऐसा लग रहा था कि कहीं से काम करके आए हुए हैं और ओवर बीच के नीचे ठेले के पास सीक्रेट और शराब पी रहे थे। रवि विश्वकर्मा ने बताया कि मारपीट करने वाले युवक शराब के नशे में थे। इस मामले में सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है वहीं घायल युवक का मुलाइजा भी कराया गया है वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है बहुत जल्द कार्यवाही की जाएगी। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाजार और ओवर ब्रिज के पीछे पार्किंग स्थल है जहां नशेड़ियों का अड्डा है ओवर बीच के ऊपर और आसपास शराब और सिगरेट पीते अक्सर लोग दिख जाते हैं जिसके चलते वहां का माहौल शाम होते ही खराब हो जाता है। ओवर ब्रिज के नीचे कई ऐसे ठेला और चाय की दुकान है जहां युवक सिगरेट पीने के लिए आते हैं वही चबूतरे में कई लोग बैठे हुए नजर आते हैं जो मामला संदिग्ध है ऐसी जगह पर पुलिस को चाहिए कि लगातार ग्रस्त करें और कार्यवाही करें ताकि भविष्य में किसी तरह की कोई बड़ी घटना न घट सके। ऐसी जगह पर समय-समय पर खाद एवं सुरक्षा विभाग पुलिस के साथ मिलकर कार्यवाही भी करती है और जुर्माना भी लगाती है। कई बार कार्यवाही के दौरान विवाद की भी स्थिति निर्मित हो जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें