फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: 20 फीट लंबे किंग कोबरा के दिखने से हड़कंप, 25 से 30 बार तक किया है रेस्क्यू

कोरबा जिले में एक और किंग कोबरा के दिखने से हड़कंप मच गया। ताजा मामला मदनपुर गांव का है, जहां एक स्थानीय निवासी अजय कुमार सिंदर के घर में 15 फीट लंबा विशालकाय किंग कोबरा घुस गया। ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने तुरंत वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की टीम को सूचित किया। किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषधर सांप है, जिसकी लंबाई 20 फीट तक हो सकती है। यह अन्य सांपों को खाकर जीवित रहता है और उनकी जनसंख्या नियंत्रित करता है। वन विभाग की टीम ने किंग कोबरा को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया कि किंग कोबरा को नुकसान न पहुंचाएं और वन विभाग को सूचित करें। कोरबा जिले में किंग कोबरा की मौजूदगी कई बार दर्ज की गई है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी लगातार जनजागरूकता और रेस्क्यू अभियानों के माध्यम से इंसान और सांप के सह-अस्तित्व को बढ़ावा दे रहे हैं। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि किंग कोबरा बहुत खतरनाक होता है लोगों को उससे दूर ही रहना चाहिए वह किसी पर जल्दी से हमला नहीं करता लेकिन करने के बाद जान भी जा सकती है। बताया जा रहा है कि जिले में अब तक किंग कोबरा का लगभग 25 से 30 बाल लगभग किंग कोबरा का रेस्क्यू किया जा चुका है। अधिकांश यह सांप दलदली और पहाड़ी क्षेत्र में पाया जाता है। आम लोगों से अपील है कि किंग कोबरा या अन्य सांप दिखने पर वन विभाग को सूचित करें या टोल फ्री नंबर 8817534455 पर संपर्क करें। किंग कोबरा को नुकसान न पहुंचाएं, क्योंकि यह वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम-1972 के अनुसार वर्ग-I में रखा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें