कोरबा जिले के नकटीखार गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मुर्गी ने अपनी जान देकर अपने नन्हें चूजों की रक्षा की। घटना 1 जुलाई की रात करीब 10:25 बजे की है, जब एक जहरीला नाग घर में घुस आया, जहां मुर्गी अपने चूजों के साथ थी। मुर्गी ने नाग से भिड़ंत ले ली और अपनी जान की परवाह किए बिना चूजों को बचाया। मुर्गी ने नाग के हमले का सामना किया और अपने चूजों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी।RCRS टीम ने मौके पर पहुंचकर विषैले कोबरा का सफल रेस्क्यू किया।टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव और सदस्य सागर व अजय ने बिना समय गंवाए सांप को पकड़ लिया । मकान मालिक द्वारिका एक्का ने बताया कि रात में लाइट गोल था तो लेट में खाना खाये और सोने की तैयारी में थे अचानक मुर्गियों की आवाज आने लगी और जा कर देखा कि रूम से लगे कमरे में एक मुर्गी और साप लड़ रहे थे जहाँ मुर्गी की डसने से मौत हो गई और दूसरी अपने चूजों को लेकर बैठी हुई थी तब का कर इनकी सूचना स्नैक कैचर अविनाश यादव को दी गई। स्नेक कैचर अविनाश यादव ने बताया कि इस तरह की घटना बहुत कम देखने को मिलता है जहां एक मां अपने बच्चों को बचाने के लिए सांप से लड़ती है। अक्सर इस तरह के मौसम में सांप निकालने की घटना लगातार सामने आ रही है जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है वही सांप देखे जाने पर इसकी सूचना तत्काल स्नैक कैचर टीम को देना चाहिए ताकि समय रहते सांप के भी जान बच सके और लोगों को भी जान बच जाए। टीम सुरक्षित और मानवीय रेस्क्यू करती है और लोगों को सांपों के प्रति जागरूक करती है।