फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शासकीय आयुर्वेद औषधालय में फन फैलाए बैठा था कोबरा, मरीज, डॉक्टर और कर्मचारियों में मचा हड़कप

अनुज कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 07:01 PM IST

कोरबा जिले के ग्राम गोढ़ी के शासकीय आयुर्वेद हस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक कहीं से एक कोबरा घुस कर बीचों बीच जाकर फन फैला कर खड़ा हो गया। जिस वक्त कोबरा सांप अस्पताल में प्रवेश किया, उस वक्त कुछ मरीज इलाज के लिए पहुंचे हुए थे। उन सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल डॉक्टर नेहा घृतलहरें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी। जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही। तब तक नजर रखने को कहा गया और स्टॉफ के साथ मरीजों को सांप से दूर रहने को कहा गया। फिर कुछ घंटे के बाद 15 किलोमीटर दूर ग्राम गोढ़ी पहुंचे, फिर सावधानी पूर्वक कोबरा का रेस्क्यू किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें