फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में आधी रात मचा हड़कंप: घर के बाहर खड़ी नई थार में लगी आग, धू-धूकर जली; मिनटों में हुई राख

Tue, 09 Jun 2026 07:52 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक स्कूल के पास नई सफेद थार को देर रात आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
आधी रात गाड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पोड़ीबहार स्थित शारदा विद्या निकेतन स्कूल के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। आग की ऊंची लपटें देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सोमवार और मंगलवार की देर रात करीब 12 और 1 बजे घटना है। पोड़ीबहार शारदा विद्या निकेतन स्कूल के पास घर के बाहर सफेद रंग की थार खड़ी थी। तभी अज्ञात लोगों ने उसमें आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। वाहन में लगी भीषण आग और लपटें देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही दमकल वाहन को भी बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक थार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जली हुई थार नई थी और सफेद रंग की थी। वाहन मालिक का नाम आदित्य कुमार है। देर रात हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी रंजिश या शरारत के चलते गाड़ी में आग लगाई गई है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। इससे पहले भी पोड़ीबहार इलाके में आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें