फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को बनाया बंधक: कोरबा में जमीन सीमांकन के दौरान बवाल, इस बात पर भड़के परिजन; चार पर केस दर्ज

Mon, 11 May 2026 02:21 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कोरबा में करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव में जमीन सीमांकन के दौरान जमकर विवाद हुआ। गलत नापी का आरोप लगाकर परिजनों ने राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी को बंधक बना लिया।

पटवारी भरत चौहान ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वे राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह के साथ 8 मई को नोनबिर्रा के बनियापारा पहुंचे थे। न्यायालय नायब तहसीलदार करतला के आदेश पर आवेदक संतराम की भूमि का सीमांकन किया जा रहा था। विधिवत सूचना के बाद खसरा नंबर 643 के सभी बटांकन की नाप कर जानकारी दी गई।

दोपहर करीब एक बजे आवेदक संतराम, पुत्र लीलाधर पटेल, हुकुम चंद और हरिराम ने सीमांकन पर आपत्ति जताई। उन्होंने विवाद शुरू कर दिया और अधिकारियों की कार का रास्ता रोक दिया। करतला थाना पुलिस ने पटवारी भरत चौहान की रिपोर्ट पर संतराम, लीलाधर पटेल, हरिराम और हुकुमचंद पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों ने राजस्व निरीक्षक और पटवारी को गाली-गलौज की। उन्होंने गलत नापी और पैसे लेकर सीमांकन का आरोप लगाया। पुत्र लीलाधर ने रस्सी से खुदकुशी कर फंसाने की धमकी दी। परिवार ने अधिकारियों को करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। शासकीय कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें