कांकेर जिले चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम जैसाकर्रा के पास हुए भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार राधेश्याम देवांगन और आकाश देवांगन अपनी बाइक में सवार होकर जैसाकर्रा से चारामा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही से आ रही हाइवा के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही आकाश देवांगन की मौत हो गई. वहीं राधेश्याम देवांगन गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही दोनों को 108 संजीवनी वाहन के जरिए तत्काल चारामा अस्पताल लाया गया, जहां घायल राधेश्याम का उपचार जारी है. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।