भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पीजी कॉलेज डोम में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर देशभर के जनजातीय समुदाय को संबोधित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अपने उद्बोधन में जनजातीय समाज के समृद्ध इतिहास, शौर्य, संस्कृति, लोक कला और राष्ट्र निर्माण में उनकी अद्वितीय, अभूतपूर्व भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में जनजातीय समाज का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।