फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में रानीदहरा जलप्रपात में लापता युवक की तलाश जारी, कलेक्टर ने एसडीआरएफ को बुलाया

Digvijay Singh Updated Mon, 21 Jul 2025 07:33 PM IST

कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीदहरा जलप्रपात में कल रविवार से एक युवक लापता है। ये पानी में बह गया है। 24 घंटे बाद युवक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। आज सोमवार को भी युवक की तलाश जारी रहीं। इस बीच कलेक्टर गोपाल वर्मा ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया है। यहां पर मुंगेली निवासी युवक श्रीजल पाठक लापता हो गया है। नगर सेनानी की 17 सदस्यीय टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान की समीक्षा की। नगर सेनानी का अनुमान है कि युवक जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में फंसा हो सकता है। कलेक्टर ने इस घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से पर्यटन स्थल में 24 घंटे निगरानी के लिए वन विभाग व नगर सेनानी के दो-दो जवान की ड्यूटी लगाने निर्देश दिए हैं। साथ ही जलप्रपात क्षेत्र के खतरनाक स्थानों को चिन्हांकित कर चेतावनी बोर्ड, जागरूकता स्लोगन और बैरिकेडिंग की मरम्मत के आदेश दिए है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घटना की जानकारी ली व सुरक्षा उपायों को कड़ाई से पालन कराने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पर्यटन स्थल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि यहां आने वाले प्रत्येक लोगों का नाम व पता रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। शाम 5 बजे के बाद किसी भी पर्यटक को प्रवेश न देने व 5:30 बजे तक सभी लोगों की वापसी सुनिश्चित करने कहा है। गहरे जल क्षेत्र में नहाने पर प्रतिबंध लगाने, खतरनाक स्थान पर सेल्फी न लेने, केवल चिन्हित सुरक्षित स्थानों से ही फोटोग्राफी की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। जलप्रपात क्षेत्र में नशीली पदार्थों का सेवन पूरी तरह निषेध रहेगा। ऐसे मामलों में पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यहां लापता हुए युवक श्रीजल पाठक के परिजनों से कलेक्टर ने मुलाकात किया। उन्होंने युवक के पिता सुनील पाठक व उनके बड़े पापा, चाचा से मिलकर संवेदना व्यक्त की। घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। घटना के समय श्रीजल पाठक के साथ मौजूद उनके मित्र उमेश साहू (निवासी मुंगेली) से कलेक्टर ने बातचीत की। उमेश ने बताया कि हम दोनों झरने के ऊपर हिस्से में घूमने गए थे,तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। वहां हम दोनों के अलावा और भी कई लोग थे,जो जान बचाकर किसी तरह बाहर निकल आए। लेकिन, श्रीजल पानी के तेज बहाव में फंस गया। हमारी आंखों के सामने ही ओझल हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें