कवर्धा में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत गांधी मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 101 नवयुगल पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधे और अपने नए जीवन की शुरुआत की।