फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कबीरधाम में लोहारीडीह कांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी

कवर्धा में लोहारीडीह कांड को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन था। इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज समेत अन्य दिग्गज नेता शामिल हुए।कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कार्यालय का घेराव करने कांग्रेस कार्यकर्ता निकले हुए थे। इन्हे पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों व पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई है पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि लोहारीडीह प्रकरण में सरकार ने 167 लोगों को गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट की निगरानी में जांच हो ताकि निर्दोष लोगों को न्याय मिल सके। इधर, आज लोहारीडीह मामले को लेकर भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर खड़ा होकर राजनीति करना भूपेश बघेल बंद करें। अपराधियों को संरक्षण देने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मुंह से न्याय जैसे शब्द अशोभनीय लगते है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें