आज रविवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में फिर से बवाल हो गया है। दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ है। एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं के ऊपर लाठी चलाई है, जिससे कई महिलाएं घायल है। मामला पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के कामठी गांव का है। मिली जानकारी अनुसार गांव के एक जगह में दुर्गा मूर्ति स्थापना को कुछ दिन से विवाद चल रहा था। तभी आज सुबह विवादित जगह में पंडाल का निर्माण कर दिया गया। इसे गोंडवाना पार्टी के कार्यकताओं ने हटा दिया। इसके बाद हिंदू संगठन ने विरोध शुरू किया। इस बीच विवाद की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है एक पक्ष ने पुलिस के साथ बदसलूकी की है। शांत कराने पहुंची पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पुलिस दोनों पक्ष को शांत कराने में जुटी हुई है।