फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: पंडरिया में नेशनल हाईवे पर कीचड़ से राहगीर परेशान, फिसलकर गिर रहे लोग

Sat, 04 Apr 2026 09:31 AM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

कबीरधाम जिले के पंडरिया शहर में नेशनल हाईवे के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के हरिनाला क्षेत्र में अब तक गिट्टी नहीं डाली गई है, जिसके कारण सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। बीती रात हुई बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए व रास्ते से गुजरने वाले कई लोग फिसलकर गिरते रहे। पिछले तीन दिनों से लगातार यही स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

चार दिन पहले भी इसी स्थान पर कीचड़ के कारण करीब 30 से ज्यादा बाइक सवार गिर चुके हैं, जिनमें कई को हल्की चोटें आई थीं। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। यह सड़क पंडरिया को लोरमी, कोटा, बिलासपुर, मुंगेली और मध्यप्रदेश की ओर कुकदूर व शहडोल जैसे क्षेत्रों से जोड़ती है, जिससे यहां हमेशा भारी ट्रैफिक का दबाव बना रहता है। 

ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए खतरा बन गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाए और फिलहाल के लिए गिट्टी डालकर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे द्वारा बिलासपुर से मुंगेली होते हुए पंडरिया-पोड़ी तक सड़क निर्माण किया जा रहा है, जिसके तहत तखतपुर, मुंगेली, पंडरिया और पोड़ी शहरों के भीतर सड़कों के निर्माण के लिए 64 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें