फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal Free India: लोकसभा में नक्सलवाद के खात्मे का बिगुल, MP संतोष पाण्डेय बोले- अब आखिरी चरण में लड़ाई

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Updated Mon, 30 Mar 2026 07:33 PM IST

लोकसभा में सोमवार को नक्सलवाद के मुद्दे पर जोरदार चर्चा हुई। कबीरधाम-राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने सदन में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की रणनीति पर बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रहा है।

सांसद पांडेय ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की सख्त नीति और लगातार अभियानों के कारण नक्सलवाद अब अपने आखिरी दौर में है। गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सुरक्षा रणनीति, खुफिया तंत्र और जमीनी कार्रवाई तीनों स्तर पर सरकार ने मजबूत पकड़ बनाई है। इसका असर अब साफ दिखाई दे रहा है।

छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य
सांसद पांडेय ने छत्तीसगढ़ को लेकर एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक प्रदेश को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि एक तेजी से आगे बढ़ रहा मिशन है। इसमें केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार, सुरक्षा बल और आम जनता के सामूहिक प्रयास शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही कार्रवाई, नक्सलियों के आत्मसमर्पण और विकास कार्यों ने उनकी कमर तोड़ दी है। अब गांव-गांव में विश्वास और सुरक्षा का माहौल बन रहा है। प्रदेश पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान को इस लड़ाई की सबसे बड़ी ताकत बताया गया। इन्हीं प्रयासों से छत्तीसगढ़ शांति और विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें