फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : गर्मी में ‘पानी का खेल’ उजागर, कवर्धा में बड़ी कार्रवाई, गलत लाइसेंस पर चल रहा था प्लांट

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Updated Wed, 25 Mar 2026 05:29 PM IST

गर्मी बढ़ते ही पैक्ड पानी के कारोबार में गड़बड़ियों का बड़ा खुलासा हुआ है। कलेक्टर कबीरधाम और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम ने शहर के तीन पानी प्लांट्स पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान न सिर्फ सैंपल लिए गए, बल्कि एक प्लांट में भारी अनियमितता मिलने पर 2000 से ज्यादा बोतलें मौके पर ही सीज कर दी गईं।खाद्य सुरक्षा अधिकारी साधना चंद्राकर व फणीभूषण जायसवाल की टीम ने कवर्धा शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित बैरागी प्रोडक्ट्स से ‘Mann Aqua’ पैक्ड वाटर का सैंपल लिया। इसके बाद रायपुर रोड स्थित ‘Nivan Amrit Aqua’ से भी एक विधिक नमूना लिया गया।सबसे बड़ी कार्रवाई मिनीमाता चौक स्थित ‘Bliss Water Drinko’ में हुई। यहां टीम ने ‘Bliss PKD Water’ और ‘Bliss Orange Soda’ के सैंपल लिए।जांच के दौरान खुलासा हुआ कि फर्म गलत लाइसेंस नंबर और गलत पते के जरिए प्रोडक्शन कर रही थी।टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए 1728 बोतल पैक्ड पानी और 288 बोतल ऑरेंज सोडा को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

रायपुर लैब में होगी असली परीक्षा
सभी चारों सैंपल को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। अब लैब रिपोर्ट तय करेगी कि पानी और पेय पदार्थ मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित फर्मों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।विभाग ने साफ कहा है कि बिना लाइसेंस कारोबार करने, गंदगी में उत्पादन करने या घटिया गुणवत्ता का सामान बेचने वालों पर अब सीधे कार्रवाई होगी।सभी व्यापारियों को साफ-सफाई बनाए रखने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान जारी रहेगा
अधिकारियों के मुताबिक, यह सिर्फ शुरुआत है। गर्मी के पूरे सीजन में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित पेय पदार्थ मिल सके। जांच के लिए भेजे गए रायपुर लैब- फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें