फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घाटी में लूट का आतंक खत्म': कबीरधाम में छह लूटेरे दबोचे, एक नाबालिग भी शामिल; जानें पूरा मामला

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Updated Mon, 02 Mar 2026 03:25 PM IST

कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में एक लूट गिरोह सक्रिय था। यह गिरोह पिछले एक माह से राहगीरों को निशाना बना रहा था। आज सोमवार को पुलिस ने इसके छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन गिरफ्तार सदस्यों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने तीनों वारदातों में लूटा गया नगद, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि पीड़ित शुरू में थाने आने से घबराते थे। पुलिस ने उन्हें समझाइश दी और कानूनी प्रक्रिया समझाई, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। 7 फरवरी को भुरभुसपानी घाटी के पास 5 हजार रुपये लूटे गए थे।

19 फरवरी को दमगढ़-नेऊर मार्ग पर मोटरसाइकिल छीनी गई। 26 फरवरी को ग्राम कुई-बदना मार्ग पर मोबाइल, नगद और बाइक की चाबी लूटी गई। सभी वारदातों में सुनसान मार्ग और घाटी क्षेत्र को चुना गया था, जिससे भय का माहौल बना। पुलिस ने दबिश, मुखबिर तंत्र और तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों की पहचान की। एक-एक कर सभी को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग कार्रवाई हो रही है। आरोपियों की पहचान कार्रवाई अभी शेष है, इसलिए नाम उजागर नहीं किए गए। पहचान पूरी होने पर उनके नाम अलग से जारी होंगे। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने नागरिकों से तुरंत आपराधिक घटना की सूचना देने की अपील की है। क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने गिरोह से लूटे गए सभी सामान सफलतापूर्वक बरामद किए हैं। इसमें नगद, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल शामिल हैं। यह बरामदगी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी जांच का परिणाम है। मुखबिर तंत्र और तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। पीड़ितों को थाने तक लाने में पुलिस की समझाइश महत्वपूर्ण रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें