फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में चाकू दिखाकर शराब पीने पैसे की मांग, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग - अलग मामले में दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जिसमें चाकू दिखाकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। 9 लीटर कच्ची महुआ शराब बिक्री शामिल है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में लगातार अवैध कामों में संलिप्त होने वालो पर कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर ग्राम लछनपुर में छोटू गोंड के पास कच्ची महुआ शराब बिक्री के होने पर पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुए 9 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया है आरोपी पर धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरा मामला लिंक रोड जांजगीर की है जहां युवक शनिवार की शाम 7 बजे अपने दोस्तों के साथ बाजार की ओर जा रहा था तभी रेहान खान 19 वर्ष जोकि शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। तब युवक ने पैसे नहीं देने की बात कही तो अपने पास रखे धारदार चाकू निकाला कर डराने धमकाने लगा और चाकू को लहरा रहा था। जिसपर पुलिस टीम पहुंची और घेरा बंदी कर आरोपी रेहान खान को पकड़ा गया जिसके पास से चाकू बरामद की गई है। सिटी कोतवाली थाने में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। दोनों आरोपीयो को अलग अलग मामलों में रेहान खान और छोटू गोंड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें