फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में जुआ खेलते समय सात जुआरी गिरफ्तार, 56 हजार कैश बरामद

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 7 जुआरियों को पकड़ा गया है उनके कब्जे से 56 हजार रुपए नगद रकम 52 पत्ती ताश को बरामद कर सभी पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दअरसल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को बैठाक लेकर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। चांपा पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिलने पर कैलाश नगर में कालोनी की स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआड़ीयों की महफिल सजी थी हजारों हजारों रुपयों का दाव लगाकर जुआ खेलते पुलिस की टीम ने घेरा बंदी कर पकड़ा। जुआ वाली जगह से लगभग 56450 रुपए नगदी रकम 52 पत्ती ताश को जब्त किया गया है। चांपा थाने में सभी 7 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है,आगे की कार्रवाई जारी है। जुआरियों के नाम 1- दिनेश राठौर पिता बजरंग राठौर उम्र 41 वर्ष निवासी कैलाश नगर, चाम्पा 2- सूरज ठाकुर पिता मुन्ना सिंह ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी कैलाश नगर, चाम्पा 3- बिंदेश्वर गोपाल पिता विश्वनाथ गोपाल उम्र 45 वर्ष निवासी बरपाली चौक चाम्पा 4- विक्रम पिता शिव कुमार सिंह राजपूत उम्र 45 वर्ष निवासी कचरा गोदाम, चाम्पा 5- संदीप उर्फ संजू यादव पिता त्रिभुवन यादव उम्र 29 वर्ष निवासी बिजली ऑफिस के पास चाम्पा 6- रवि यादव पिता अजय यादव उम्र 31 वर्ष निवासी बरपाली यादव मोहल्ला चाम्पा 7- निखिल कर्ष पिता शांतिलाल कर्ष उम्र 26 वर्ष निवासी जवाहरपारा चाम्पा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें