फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में युक्तियुक्तकरण को लेकर बवाल, त्रुटिपूर्ण सूची पर शिक्षकों का फूटा आक्रोश

जांजगीर-चाम्पा में युक्तियुक्तकरण को लेकर बवाल, त्रुटिपूर्ण सूची पर शिक्षकों का फूटा आक्रोश, नई सूची के बाद दोपहर 3 बजे शुरू हुई काउंसलिंग जांजगीर चाम्पा जिले मे सहायक शिक्षक के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया मे भारी विवाद हुआ।काउसलिंग मे सुबह 10 बजे से पहुचे सहायक शिक्षक उस वक्त आक्रोषित हो गए जब शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची मे वरियता क्रम और दिव्यांगता नियमों को दरकिनार कर त्रुटि पूर्ण लिस्ट जारी कर दिया गया था, जिसको लेकर उपस्थित शिक्षकों ने मंच मे पहुंच कर विरोध किया। शिक्षको के आक्रोश को देखते हुई एस डी एम और जिला शिक्षा अधिकारी के के नेतृत्व मे नई सूची जारी की है और 3 बजे के बाद 252 रिक्त पदो के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया। इस बीच अधिकारियों और शिक्षकों के बीच जम कर विवाद हुआ, त्रुटि पूर्ण सूची को निरस्त कर ज्वाइनिंग दिनांक को प्राथमिकता देते हुई सूची जारी करने की मांग की,, सहायक शिक्षको की मांग को देखते हुई जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी beoको त्रुटि सुधारने का अवसर दिया और 3 बजे के बाद काउसलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। बलौदा ब्लॉक की सहायक शिक्षिका संगीता सोनी ने बताया कि जिला के अधिकारियो ने अतिशेष बनाने और युक्तियुक्त करण की सूची गलत बनाया,,जूनियर शिक्षक को सीनियर बनाया गया, beo को सूची बनाते समय ध्यान रखना चाहिए था कि शासन की गाइड लाइन क्या है, और उसी के आधार पर सूची बनाना था, अगर त्रुटि पूर्ण सूची मे सुधार नहीं किया गया तो कॉउंसलिग़ आगे नहीं बढ़ेगी। युक्तियुक्त करण के विरोध मे सहायक शिक्षक संघ के जिला. अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने कहा कि युक्ति युक्त करण की सूची बनाने मे बी ई ओ स्तर से ही गड़बडी हुई है, इसलिए जो भी गड़बड़ी करने वाले अधिकारी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। संघ युक्ति युक्तकरण करने मे अधिकारियो की पूरी मदद करने के लिए तैयार है, लेकिन अब तक सूची नियमानुसार नहीं बनेगी तब तक विरोध करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ए के भारद्वार ने कहा कि जांजगीर चाम्पा जिला के नवागढ़, पामगढ, अकलतरा, बलौदा और बम्हनीडीह ब्लाक से 252 सहायक शिक्षक अतिशेष है और 11 हेड मास्टर शामिल है,, शासन के निर्देशानुसार सभी बी ई ओ से युक्तियुक्त करण की सूची मंगाई गई थी, और काउसलिंग की जानी थी लेकिन शिक्षकों के आपत्ति के बाद सूची सभी बी ई ओ ने संशोधन कार्य शुरू कर दिया है और आज किसी भी हाल मे काउसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें