जांजगीर-चांपा जिले में मोबाइल चोरी के मामले में 72 दिनों के बाद एक आरोपी युवक राज यादव 21 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीडी महंत उद्यान के सामने स्थित मोबाइल पॉइंट दुकान से 28 जनवरी 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सैमसंग कंपनी का मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 305 (A) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांजगीर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान राज यादव उर्फ राजा, निवासी सिवनी, थाना चांपा के रूप में की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ा गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी किया गया। सैमसंग कंपनी का मोबाइल, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है। उसे बरामद कर लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।