फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जांजगीर-चांपा में एसीबी का छापा, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक संचालक गिरफ्तार

Digvijay Singh Updated Fri, 03 Jan 2025 07:06 PM IST

जांजगीर-चांपा में जिला हथकरघा कार्यालय में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक संचालक हरे कृष्णा चौहान को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह रकम 3 बुनकर सहकारी समितियों की रिपोर्ट भेजने के एवज में ली जा रही थी। सहायक संचालक ने महेंद्र देवांगन पूर्व हथकरघा प्रदेश अध्यक्ष से स्टॉक रिपोर्ट भेजने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी बाद में एक लाख 75 हजार रुपये में सहमति बनी। पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये लिए जा रहे थे। रिश्वत की मांग लक्ष्मी महिला कोसा बुनकर सहकारी समिति खोखरा, बजरंग कोसा बुनकर सहकारी समिति खोखरा, और महामाया बुनकर सहकारी समिति मिसदा की रिपोर्ट भेजने के लिए की गई थी। एसीबी की इस कार्रवाई ने विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया है। फिलहाल, मामले की गहन जांच की जा रही है और एसीबी अधिकारियों ने आरोपियों से संबंधित सभी दस्तावेज जब्त कर लिए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें