फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: लखन निकला जल्लाद, गुटखा के लिए मां का कर दिया खून, कलयुगी बेटे ने पत्थर से कुचला सिर

Tue, 16 Jun 2026 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

गुटखा की लत ने एक मां का जीवन छीन लिया। आरोपी लखन को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गुटखा खाने के पैसे न मिलने पर 25  वर्षीय लखन माली ने अपनी मां तिहारिन बाई को पत्थर से सिर पर वार कर मार डाला।
विज्ञापन
बेटे ने किया मां का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेड़ीकोना में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी ही मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुटखा खाने के लिए पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने अपनी मां पर पहले हाथ-मुक्कों से हमला किया और फिर पत्थर से सिर पर वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मां से मांगे थे गुटखे के लिए पैसे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भेड़ीकोना निवासी मंजू माली ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जून 2026 की शाम करीब 7:40 बजे उसकी सास तिहारिन बाई माली अपने बेटे लखन माली (25 वर्ष) को खाना खाने के लिए दी थी। इसी दौरान लखन माली ने विमल गुटखा खाने के लिए अपनी मां से पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पत्थर उठाकर मां के सिर पर मारा
मारपीट से बचने के लिए तिहारिन बाई वहां से भागने लगी, तभी आरोपी ने घर के पास लगे टेप नल के समीप पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए डभरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी बेटे ने अपना जुर्म कबूल किया
घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डभरा सुमित गुप्ता के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन माली को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें