बस्तर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गई है, वहीं घरों में पानी भर जा रहा है तो एनएच में पानी पूरी तरह से सड़कों के ऊपर से बह रही है। ऐसे में जगदलपुर से सुकमा जाने वाला मार्ग पूरी तरह से डूब चुका है, वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं इस उफनते पानी में वाहन लेकर जा रही गाड़ी बह गई। जिसे बचाने के लिए ग्रामीणों की टीम जुट गई। इसके अलावा शहर के कई निचली बस्तियों में भी पानी काफी भर गया है। जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह से अपनी टीम को तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों से लगातार अपील किया जा रहा है कि ज्यादा बारिश होने पर अपने घरों से बाहर आ जाये और सुरक्षित स्थान में चले जाएं। जगदलपुर से डिमरापाल मेडिकल कॉलेज वाले मार्ग में पानी घुटनों तक भर गया है, जहां लोग बड़ी मुश्किल से सड़क को पार कर रहे है। वहीं सड़कों में भरे पानी का वीडियो बनाकर लोग सोशल मीडिया में शेयर भी कर रहे है। बता दें कि जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर झीरम घाटी के पास नाले का पानी तेज बहाव के साथ सड़क पर आ गया है। इसी दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ग्रामीण एक वाहन के बहने की आशंका जताते हुए उसे बचाने की बात करते नजर आ रहे हैं। लगातार बारिश के कारण नालों का जलस्तर बढ़ गया है और सड़क पर आवागमन खतरे के बीच हो रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और अत्यधिक बहाव के समय नाले को पार करने से बचने की अपील की है। वहीं देखा जाये तो हाइवे में पानी घुटनो तक आ चुका है। लोग पानी में भी सड़कों को पार कर रह हैं।