छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। पिछले 19 दिनों से जगदलपुर की पुरानी मंडी परिसर में हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मी पदयात्रा करते हुए दंतेश्वरी मंदिर तक पहुंचे और मां दंतेश्वरी को चुनरी भेंट की। एनएचएम कर्मचारियों ने चुनरी चढ़ाकर उनकी मांगे जल्द पूरी हो इसीलिए देवी से प्रार्थना की।